• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रसमलाई तो बच्चे हो या बड़े सभी की फेवरेट होती है. इसके स्वाद का क्या ही कहना. वेसे तो रसमलाई छेने से बनती है लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर ही ब्रेड का इस्तेमाल कर के भी बना सकती है. इससे आपको दूध फाड़ने की झंझट भी नही होगी और ये खाने में भी बहुत लजीज होगी. चलिए फिर देर किस बात की. सीखते हैं ब्रेड से स्वादिष्ट रसमलाई बनाने की रेसिपी.

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड- 8 पीस
दूध- दो गिलास
कंडेस्ड मिल्क
चीनी
देसी घी तलने के लिए
काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, केसर, इलायची और
मनचाहे ड्राई फ्रूट्स

रसमलाई बनाने की विधि

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल कर एक किनारे रख दें। उसमें दो से तीन रेशे केसर के डालकर किनारे रख दें। अगर केसर शुद्ध होगा तो दो से तीन केसर पूरे दूध का रंग और महक बदलने के लिए काफी होगा।

दो से तीन मिनट बाद केसर अपना रंग दूध में छोड़ने लगेगा। दूध में केसर का रंग आ जाए तो उसे फिर से गैस पर रख दें। अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। फिर धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। साथ ही चीनी डालकर हल्के हाथों से चलाते जाएं ताकि दूध तली में लगे नहीं।

अब ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे कटोरी या गोल ढक्कन की सहायता से काट लें। जब सारी ब्रेड एक आकार में कट जाएं तो कढाही में देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद ब्रेड को सुनहरा होने तक तलें।

तैयार किए हुए दूध को तले हुए ब्रेड के टुकड़ों के ऊपर डालें। इसे इतनी मात्रा में डालें कि ब्रेड दूध में डूब जाए। अब ठंडा हो जाने पर सर्व करें। तैयार है आपका बिना छेने या पनीर का ब्रेड रसमलाई, जो देखने के साथ ही खाने में भी काफी स्वादिष्ट है।

 

Tags: after meal recipebreadDeliciousdessertindian foodindian kitchenIndian recipeRasmalaisweet dishsweet dish bread rasmalai
Previous Post

देश में कोरोना की तेज रफ्तार, 24 घंटे में मिले 2.64 लाख से अधिक नए मामले

Next Post

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

ब्लास्ट होते रहते हैं, नई बात नहीं… पंजाब धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Cucumber Face Pack

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

12/07/2024
Mamta Banerjee

‘रेप के दोषी को 10 दिन में मिलेगी सजा!’, ममता के बिल का समर्थन करेगी BJP

02/09/2024
Urvashi Rautela

ED ऑफिस में पहुंची उर्वशी रौतेला, ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version