ऑयल फ्री खाना है, तो तुरंत बनाएं ये चटपटी सब्जी

अक्सर घी तेल का बना खाना खाते खाते हर कोई परेशान हो जाता है। कई बार मन बस यही करता है कुछ ऐसा बनाएं जिसमें एक बूंद भी तेल का इस्तेमाल ना हो। अगर आप भी बिना तेल से बनी किसी चीज को बनाने की सोच रहे हैं तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं। ये रेसिपी धनिया के आलू (Dhaniya Aloo) की है। इस डिश को बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट लगेगें।

धनिया के आलू (Dhaniya Aloo) बनाने के लिए जरूरी चीजें

बनाने की विधि- सबसे पहले उबले आलू लें। इन सभी आलू को हाथ से थोड़ा मैश करें, आप चाहें तो इनके चाकू से पीसेज भी कर सकते हैं। इससे बाद आप धनिया की पत्तियों को साफ करें और पानी से धो लें।

इस बात का ध्यान रखें कि धनिया के आलू बनाने के लिए धनिया की पत्तियां ज्यादा लगेंगी।

धनिया की पत्तियों को पानी से धोने के बाद मिक्सी के जार में डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और दो हरी मिर्च काटकर डाल दें। इसके बाद इसे पीस लें।

धनिया की पत्तियों के मिश्रण को अब उबले हुए आलू के ऊपर डाल दें। इसके बाद आलू के ऊपर स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी पिसी लाल मिर्च डाल लें।

इसके बाद नींबू का रस डालकर आलुओं को अच्छे से मिला लें। अब आपके धनिया के आलू खाने के लिए एकदम तैयार हैं।

Exit mobile version