Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर बनाएं रंगोली, देखिए लेटेस्ट डिजाइन

Rangoli

Rangoli

दिवाली का त्योहार हमारे देश में काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाने वाली है। खुशा और उल्लास के इस पर्व की कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। घरों की साफ-सफाई से लेकर घर को लाइट्स, फूलो और दीयों से सजाया जाता है। दिवाली पर रंगोली ( Rangoli)  बनाने की भी परंपरा है। रंगोली ना बनी हो तो दिवाली की सजावट अधूरी सी लगती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन अगर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली ( Rangoli)  बनाई जाए तो मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। यदि आपको भी इस बार घर में खूबसूरत रंगोली बनानी है तो ये कुछ लेटेस्ट डिजाइन जरूर ट्राई करें।

आसान रंगोली  ( Rangoli) 

अगर आप ज्यादा छोटिया बारीक रंगोली डिजाइन नहीं बना पाते हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बनाना आसान होगा गोल शेप में बनी इस रंगोली में मोर की आकृति बनी हुई है। जो कि काफी सुंदर और आकर्षक लग रही है।

दिवाली के लिए बेस्ट रंगोली ( Rangoli)

दिवाली के दिन आप अपने घर के हाल में या घर के आंगन में रंग बिरंगी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यह बहुत ही अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन है।

जिसे बनाने के लिए कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आप तरह-तरह के फूल चारों और बनाकर बीच में खूबसूरत डिजाइन दे सकते हैं।

पीकॉक रंगोली ( Rangoli) 

रंगोली में सबसे ज्यादा पीकॉक रंगोली डिजाइन को लोग बनाना पसंद करते हैं। यदि आपको भी दिवाली के दिन अपने मुख्य द्वार या घर के हॉल में या फिर घर के पूजा घर में मोर वाली डिजाइन रंगोली बनानी है तो आप ट्राई कर सकते हैं। इस पर आप शुभ दिवाली भी लिख सकते हैं।

यदि आप काफी अच्छी रंगोली बनाते हैं तो आप यह डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। मोर के डिजाइन वाली रंगोली आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं यह काफी डिफरेंट लुक देगा।

फूलों से रंगोली ( Rangoli) 

यदि आप फूलों से रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कई तरह के फूल लेने होंगे।

जिसमें गेंदे का फूल जरूर शामिल करें। इससे रंगोली काफी खिली-खिली नजर आएगी। इसमें आप तरह-तरह की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे रंगोली काफी खिली-खिली नजर आएगी।

Exit mobile version