Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस को बनाएं खास, ट्राई करें ये ट्राईकलर डिशेज

Independence Day

Independence Day Dishes

15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) मनाने वाला है। इस खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। हर भारतीय के लिए ये दिन काफी खास है। हर तरफ देशभक्ति का रंग देखने को मिलता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी का अवकाश रहता है। ऐसे में इस दिन पर लोग कुछ खास करना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए इंडिपेंडेंस डे थीम पर कुछ डिशेज लेकर आए हैं। आप इन्हें ट्राई कर सकते हैं।

तिरंगा ढोकला

ढोकला सभी को पसंद होता है। नाश्ते में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day)  पर कुछ खास बनाने के लिए आप तिरंगा ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन से ढोकला के तीन अलग-अलग बैटर तैयार करें। एक परत पर आप पालक की प्यूरी और एक परत के लिए एक चुटकी केसर या हल्दी मिलाएं। एक भाप पर पकने के बाद आप इसकी परतों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर तिरंगे जैसा प्रभाव पैदा कर सकते हैं। आप इसके साथ पुदीने की चटनी परोसें।

तिरंगा सैंडविच

स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day)  पर आप तिरंगा सैंडविच भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए केसरिया, सफेद और हरी परतों के लिए तीन अलग-अलग स्प्रेड का इस्तेमाल करें। केसरिया परत के लिए मेयोनीज को टमाटर केचअप के साथ मिलाएं। सफेद परत के लिए सादे मेयो का इस्तेमाल करें। हरी परत के लिए मेयोनीज के साथ पुदीने की चटनी मिलाएं। ब्रेड के स्लाइस के बीच इन परसों को लगाएं। इस तरह आपका ट्राई कलर सैंडविच तैयार है।

तिरंगा पुलाव

स्वतंत्रता दिवस पर टेस्टी डिशेज के लिए आप तिरंगा पुलाव भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए केसरिया परत के लिए गाजर या केसर युक्त चावल, सफेद परत के लिए चावल और हरी परत के लिए पालक या हरी धनिया वाले चावल का उपयोग करें। तिरंगे के रंगों के जैसे आप इसे सर्व करें। इसके साथ आप रायता भी सर्व कर सकते हैं।

तिरंगा खीर

15 अगस्त के दिन आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो तिरंगा खीर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल की सादी खीर बना लें। इसे तिरंगे का रूप देने के लिए केसर या फिर केसरिया रंग का इस्तेमाल करें। सफेद परत के लिए सादी खीर रहने दें और हरी परत के लिए हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तिरंगा फ्रूट सलाद

स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) के दिन आप तिरंगा फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए केसरिया परत के लिए कटे हुए पपीते, सफेद परत के लिए केले या सेब और हरी परत के लिए कीवी या अंगूर का उपयोग कर सकते हैं। इस पर आप शहद, नींबू का रस और चाट मसाला डाल सकते हैं।

Exit mobile version