Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काजू के मोदक से करें बप्पा को प्रसन्न, श्रद्धालुओं का भी खुश हो जाएगा मन

Kaju Modak

Kaju Modak

गणेश चतुर्थी की पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश को मनाकर उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि श्रीगणेश को मोदक अतिप्रिय है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे ही प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। आज हम आपको काजू के मोदक (Kaju Modak)  बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बहुत आसान है और हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे तैयार करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। आप भी इस स्वादिष्ट मिठाई का सेवन कर त्योहार के रंग में डूब जाएं। इसके लिए बहुत कम सामग्री चाहिए। काजू सेहत से भरपूर होते हैं। ऐसे में यह मिठाई आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगी।

काजू के मोदक (Kaju Modak) बनाने के लिए सामग्री

1 किलो काजू
2 कप पानी
आधा किलो चीनी

काजू के मोदक (Kaju Modak)  बनाने की विधि

– सबसे पहले काजू को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें।
– पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार करने के लिए उबाल लें। इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन गरम करें।
– इसमें काजू का पेस्ट और चाशनी को 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें। मिश्रण ठंडा होने दें।
– जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे सांचे की मदद से मोदक का आकार दें। मिश्रण को मोल्ड में 3-5 मिनट के लिए रखें।
– ऐसे ही सारे मोदक तैयार कर लें। अब मोदक को कमरे के तापमान में जमने दें। मोदक तैयार हैं।

Exit mobile version