Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लंच में बनाए मिस्सी रोटी, जानें इसको बनाने का देसी तरीका

missi roti

missi roti

मिस्सी रोटी खाने में काफी स्वाष्टिक होती है। मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मिस्सी रोटी:

सामग्री  :

गेहूं का आटा – 1 कप

बेसन – 1 कप

अजवायन – 1/4 छोटी चम्मच

हींग – 1-2 पिंच

हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून

तेल – 2 छोटी चम्मच

नमक – स्वादानुसार

विधि:

आटे और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इसमें नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिए।

पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिए। इसे ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिए।

अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिए।

आटे की लोई बना लें। अब इसे बेलकर रोटी बना लें। बेली गई रोटी को सेक लीजिए। सारी रोटी को इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए।

मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ खाएं।

Exit mobile version