• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

Writer D by Writer D
10/04/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Paan Petha Roll

Paan Petha Roll

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों में लोग ऐसे फल चुनते हैं जिनमें पानी की मात्रा अच्छी हो। तरबूज भी ऐसा ही फल है। इस मौसम में तरबूज की बहार होती है। इसके छिलकों से तैयार होने वाली मिठाई पान पेठा रोल (Paan Petha Roll) सबके बीच खूब लोकप्रिय है। यह स्वाद से भरपूर होने के साथ शरीर को तरावट देती है। इस स्वीट डिश को हर पैमाने पर खरी माना जा सकता है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन कर आप घर पर ही स्वादिष्ट पान पेठा रोल (Paan Petha Roll) तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ड्राई फ्रूट्स, गुलकंद आदि का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।

पान पेठा रोल (Paan Petha Roll) बनाने की सामग्री

तरबूज – 1
चीनी – 1 कप
ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 14-15
लौंग – 7-8
केवड़ा एसेंस – 1 टी स्पून
ग्रीन एसेंस – 1 टी स्पून
गुलकंद – 5 टी स्पून
मिश्री – 4 टेबल स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून

पान पेठा रोल (Paan Petha Roll) बनाने की विधि

– सबसे पहले तरबूज लें और उसे लंबाई में काटकर उसके लंबे-लंबे छिलके निकाल लें और उन्हें दो भागों में काट लें।
– अब इन छिलकों के नोक वाले किनारों को काट दें और उनके ऊपर की हरी पट्टी को छलनी से निकाल लें।
– अब तरबूज के छिलकों को आयताकार काट लें। छिलकों की पतली स्लाइस निकालकर एक बाउल में रखते जाएं।
– अब एक बर्तन में पानी गरम करने रख दें। जब पानी गरम हो जाए तो उसमें चीनी डालकर उबालें।
– पानी तब तक उबालें जब तक कि एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए।
– तरबूज के छिलकों की स्लाइस को एक-एक कर चाशनी में डालते जाएं और उनका रंग बदलने तक पकाएं।
– अब गैस बंद कर दें फिर जब चाशनी ठंडी हो जाए तो उसमें ग्रीन कलर डालकर हल्के हाथों से हिलाएं।
– इसके बाद इसमें केवड़ा एसेंस डाल दें। फिर चाशनी में पान पेठा को 10 से 12 घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ना होगा।
– अब एक प्लेट में गुलकंद, किशमिश, सौंफ, मिश्री और लौंग लें। इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स भी रख दें।
– जिस तरह पान के लिए मसाला तैयार किया जाता है। अब चाशनी में डूबी एक तरबूज स्लाइस निकालें।
– इस पर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, गुलकंद, मिश्री और किशमिश रखकर हल्के हाथों से रोल बना लें।
– इसके बाद रोल के ऊपर एक लौंग लगाकर उसे जोड़ दें। तैयार है आपका पान पेठा रोल (Paan Petha Roll)। इसी तरह सारी तरबूज स्लाइस के रोल तैयार कर लें।

Tags: healthy pan petha rollpan petha rollpan petha roll ingredientspan petha roll recipepan petha roll watermelonsummer pan petha rollsweet dish pan petha rolltasty pan petha roll
Previous Post

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

Next Post

इन लहंगे से दुल्हन को मिलेगा आकर्षक लुक, अपनी वार्डरॉब में शामिल करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan
Main Slider

मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन अब तो… आजम खान का छलका दर्द

03/10/2025
Idli Chaat
Main Slider

यह डिश नाश्ते में लगा देगी चार चांद, रोज होगी बनाने की डिमांड

03/10/2025
potato momos
खाना-खजाना

इस डिश का नाम सुनते ही खुशी के मारे उछलने लगेंगे बच्चे, बनाना भी है बेहद आसान

03/10/2025
Dosa
खाना-खजाना

सबका मन मोह लेगी ये डिश, फिर इसके लिए हमेशा रहेंगे तैयार

03/10/2025
chutney
खाना-खजाना

बोरिंग लंच-डिनर को टेस्टी बना देगी ये चटनी, नोट करें रेसिपी

03/10/2025
Next Post
Lehengas

इन लहंगे से दुल्हन को मिलेगा आकर्षक लुक, अपनी वार्डरॉब में शामिल करें

यह भी पढ़ें

Revdi

रेवड़ी की मिठास पर भी सियासत की खटास

18/07/2022
loot

दिन दहाड़े दुकान से एक लाख की लूट

06/07/2022
Sattu ka Paratha

सुबह की शुरुआत करें इस हेल्दी डिश से, दिन भर रहेंगे फ्रेश एंड एक्टिव

13/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version