लाइफ़स्टाइल डेस्क। दिवाली के दिन नाश्ते के अलावा, दोपहर का खाना और रात के खाने में लोगों के घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनते हैं। ये पकवान देखने में जितने लजीज होते हैं उतने ही स्वादिष्ट भी होते हैं। लेकिन अगर इस बार दिवाली पर आप कुछ हटके और जल्दी बनने वाली डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको पनीर फ्राई के साथ आलू की कचौड़ी बनाने का तरीका बताते हैं। इसे आप दिवाली के दिन रात में परिवार के साथ मजे से खा सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में भी आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
पनीर फ्राई बनाने के लिए जरूरी चीजें
- पनीर
- शिमला मिर्च
- प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- काली मिर्च कुटी हुई
- नमक
- सरसों का तेल
बनाने की विधि- सबसे पहले आप पनीर के स्लाइस कर लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें दो छोटे चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें महीन कटा शिमला मिर्च, कटा हुआ प्याज, महीना कटा टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। अब इन्हें कंछुली से चलाएं। करीब 5 मिनट बाद इसमें पनीर के स्लाइस डाल लें। इसके बाद इसमें डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और एक चौथाई चम्मच कुटी काली मिर्च डालकर चलाएं। अब इसे करीब 5 मिनट तक ऐसे ही पकने दें। इसके बाद गैस बंद करके बाउल में निकाल लें। अब आपका पनीर फ्राई खाने के लिए तैयार है।