• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

Writer D by Writer D
27/02/2026
in फैशन/शैली
0
Furniture

Furniture

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्रिसमस का त्यौहार आने को हैं जिसमें घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं। मेहमानों के बैठने के लिए फर्नीचर (Furniture) की व्यवस्था की जाती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture) जैसे कुर्सियां, स्टूल आदि का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन समय के साथ प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture)  पर दाग लग जाते हैं और यह काला दिखने लगता हैं जो आपको मेहमानों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इनकी सफाई की जाए। प्लास्टिक फर्नीचर की सफाई करना थकाने वाला काम हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture) को चमका सकते हैं और नए जैसा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

ब्लीच का प्रयोग

प्लास्टिक के फर्नीचर की सफाई करने के लिए थोड़ा ब्लीच लें और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला कर एक बोतल में भर लें और फर्नीचर पर लगे दागों पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद फर्नीचर को 5 से 10 मिनट के लिए धूप में रख दें। इससे फर्नीचर पर लगे दाग साफ होने लगेंगे।

नेल पेंट रिमूवर

प्लास्टिक की कुर्सियों पर लगातार बैठने की वजह से कई बार काले दाग जम जाते हैं जो डिटर्जेंट से साफ करने पर भी नहीं जाते। इसके लिए आप एक कॉटन में नेल पेंट रिमूवर डिप करें और उसे दाग वाले स्थान पर रब कर छुड़ाएं। बता दें कि मिनटों में कुर्सियों पर मौजूद दाग छूट जाएंगे। हालांकि नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल हर जगह ना करें, सिर्फ उन्ही जगह पर करें, जहां जिद्दी दाग जमे हुए हैं।

ट्यूब और टाइल क्लीनर

ट्यूब और टाइल क्लीनर की मदद से भी प्लास्टिक के फर्नीचर को साफ किया जा सकता है। इस के लिए दाग लगी जगह पर ट्यूब और टाइल क्लीनर का स्प्रे करें और 5 मिनट बाद पानी से धो दें। दाग धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

बरतन धोने वाला डिटरजैंट

बरतन धोने वाले डिटरजैंट से भी प्लास्टिक के फर्नीचर के दागों को आसानी से निकला जा कस्ता है। इसके लिए किसी बर्तन में बरतन धोने वाले डिटरजैंट को किसी बर्तन में डालें अब इस डिटरजैंट में थोड़ा पानी डालकर इसका घोल बना लें। अब इस घोल को फर्नीचर पर स्प्रे कर के 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस के बाद कपड़े से फर्नीचर को पोंछें। इससे फर्नीचर की चमक बढ़ जाएगी।

बेकिंग सोडा और विनेगर

प्लास्टिक पर लगे छोटे-छोटे दाग को मिटाने के लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा से क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी करना होगा। ध्यान रखें पानी को उबाले नहीं। अब इस पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर मिक्स कर दें। इसी के साथ इसमें डिश वॉश लिक्विड भी मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण से स्क्रबर की मदद से कुर्सियों को रगड़कर साफ किया जा सकता है। बता दें कि एक बार साफ करने के बाद कुर्सियां बिल्कुल नई की तरह चमकने लगेंगीं।

नौन जैल टूथपेस्ट

बच्चे अक्सर खेलते वक्त मार्कर से कुर्सियों पर लिखना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से इसपर निशान बन जाते हैं। कुर्सियों पर मौजूद मार्कर के निशानों को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट को ब्रश में लगाकर कुछ मिनट तक रगड़ें, फिर इसे कपड़े से पोंछ दें। इसके बाद भी निशान हल्का दिख रहा है तो दोबारा टूथपेस्ट लगाकर साफ करें। एक या दो बार टूथपेस्ट से साफ करने से निशान चले जाएंगे और कुर्सी देखने में बिल्कुल नई लगेंगी।

Tags: household tipstips to clean plastic furniture
Previous Post

जोड़ो के दर्द में करें इन पत्तों का सेवन, मिलेगा आराम

Next Post

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

26/04/2026
Next Post
dark chin

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

यह भी पढ़ें

Bloody Clash

दो पक्षों में खूनी संघर्ष में ग्रामीण की मौत, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

18/05/2021
putrda ekadashi

आज रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पूजन मुहूर्त व महत्व

10/01/2025
CM Yogi

UPPSC में अब बार-बार नहीं देना होगा विवरण, शुरू हुई ओटीआर व्यवस्था

03/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version