• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से बनाएं रुमाली रोटी, घर पर मिलेगा होटल वाला स्वाद

Writer D by Writer D
12/09/2025
in खाना-खजाना, Main Slider, फैशन/शैली
0
Rumali Roti

Rumali Roti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोज रोज वहीं रोटी और पराठा खाकर अगर बोर हो गये है तो आज लंच या डीनर में रुमाली रोटी (Rumali Roti ) जरुर ट्राई करें। आमतौर पर इस रोटी को बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।

पर अगर एक बार इसको बनाने का सही तरीका पता तल जाएं तो आप इसे बार बार बनाकर खाएंगे। घर में पका हुई कोई भी चीज बेहद शुद्ध होती है। होटल और ढाबों पर आप रोज रोज जाकर नहीं खा सकते अगर घर में ही यह मिल जाएं तो फिर क्या कहने हैं।

रुमाली रोटी (Rumali Roti )  बनाने  के सामग्री –

गेहूं का आटा – 1.5 कप

मैदा – 1.5 कप

तेल – 2 टेबल स्पून

नमक – ¾ छोटी चम्मच या स्वाद

बेकिंग पाउडर – ½ छोटी चम्मच

रुमाली रोटी (Rumali Roti )  बनाने का तरीका

गेहूं के आटे को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें मैदा मिक्स कर लीजिए। साथ ही इसमें नमक, बेकिंग पाउडर और 2 टेबल स्पून तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए (रोटी के आटे से भी ज्यादा नरम आटा गूंथना होता है)। इतना आटा गूंथने में 1.25 कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी का यूज हुआ है। आटा गूंथ लेने के बाद हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर आटे को 6-7 मिनट मसलते हुए चिकना कर लीजिए।

आटे के अच्छे से चिकना हो जाने पर इसे 20 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए। आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा। गैस पर भारी तले की एल्युमिनियम की कढा़ई को गरम करने के लिए उलटा रखें।

गुंथे हुये आटे से थोड़ा आटा तोड़कर निकालिये और हाथ से गोल लोई बनाइये। लोई को सूखे मैदा में लपेटिये। सूखा आटा लगी लोई को चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से बेल कर बड़ा कीजिये। बेलन से एक जैसा गोल बेलिये। इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेलिये।

जैसे ही रोटी बोर्ड से चिपकने लगे तो हम इसे फिर से सूखे मैदा में लपेटें और बेलें। रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें, अधिक जोर न लगायें। नहीं तो रोटी कहीं से मोटी कहीं से पतली हो जायेगी और सही से बनेगी नहीं।

रोटी को अच्छे से पतला बेल लेने पर इसे हाथ पर उठा कर दोनों हाथों से घुमा लीजिए ताकि इस पर से अतिरिक्त आटा हट जाए। अब इस रोटी को गरम कढा़ई के ऊपर डाल दीजिए। निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर रोटी की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब रोटी को पलटिये।

दूसरी सतह पर हल्की सी चित्ती आने तक सेकिये। रोटी सिक कर तैयार है इसे प्लेट में रख लीजिए। अब सारी रोटी इसी तरह से बनाकर सेक कर तैयार कर लीजिए। रुमाली रोटी (Rumali Roti )  बन कर तैयार है, इसे आप दाल मखनी, दम आलू, मटर पनीर, आलू मटर की सब्जी या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसिये और खाइये। आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा।

Tags: How to make rumali rotiMake at home Rumali RotiRumali RotiRumali Roti Recipe
Previous Post

सन टैनिंग से हैं परेशान, करे इन स्क्रब का इस्तेमाल

Next Post

आज बनाएं ये मजेदार रेसिपी, भूल जाएंगे होटल से मंगवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

SIR
Main Slider

UP SIR Update: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

07/03/2026
CM Dhami
Main Slider

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
Keshav Maurya
Main Slider

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

07/03/2026
LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Next Post
Palak Paneer

आज बनाएं ये मजेदार रेसिपी, भूल जाएंगे होटल से मंगवाना

यह भी पढ़ें

Ramlala

गर्मी में रामलाल के श्रृंगार में हुआ बदलाव, भोग में भी किया गया परिवर्तन

18/04/2025
Mamta Banerjee

Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के दौरान गिरने से बाल-बाल बची ममता बनर्जी

25/02/2021
Sunita Williams and Butch Wilmore ready to return home

स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 टीम, घर वापसी को तैयार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version