• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, खाना-खजाना, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
केसर फिरनी

केसर फिरनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। ईद मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार है। ईद पर कुछ न कुछ मीठा भी बनाया जाता है। अगर आप ये सोच रही हैं कि इस बार ईद पर मीठे में क्या बनाया जाए तो इस बार आप ईद के मौके पर घर में केसरी फिरनी बना सकती हैं। मुस्लिम परिवार में खुशी के मौको पर केसरी फिरनी बनाई जाती है। मुस्लिम समाज में लगभग हर पार्टी और फंक्शन में केसर फिरनी को शामिल किया जाता है।

इसे बनाने के लिए आपको बासमती चावल, दूध, चीनी और एक चुटकी कश्मीरी केसर की आवश्यकता पड़ेगी। केसर फिरनी बनाना काफी आसान भी है। केसर फिरनी को लगभग सभी लोग काफी पसंद करते हैं। केसर फिरनी को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, लगभग 30 मिनट में केसर फिरनी बनकर तैयार हो जाती है। आइए आज जानते हैं घर में केसर फिरनी बनाने की आसान विधि…

केसर फिरनी बनाने के लिए सामग्री

  • बासमती चावल-1 कप (दरदरा पिसा हुआ)
  • दूध-1 लीटर
  • केसर- 1 चुटकी
  • चीनी-100 ग्राम
  • इलाइची पाउडर-1 चम्मच
  • काजू-2 चम्मच
  • पिस्ता-2 चम्मच (काजू और पिस्ता बारीक कटे हुए होने चाहिए)
  • गुलाब जल- 1 बूंद

स्टेप 1

सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें बासमती चावल डाल दें और मध्यम आंच में लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएं। आपको इसे बीच- बीच में चलाते रहना होगा, नहीं तो ये नीचे से जलने लगेगा।

स्टेप 2

7 से 8 मिनट बाद जब ये पक जाए तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालें। इसे चीनी घुलने तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें एक बूंद गुलाब जल डाल दिजिए और गैस को बंद कर दीजिए।

स्टेप 3

अब इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग बर्तन में निकाल लीजिए और इसके ऊपर केसर डाल लिजिए। आप इसके ऊपर काजू-पिस्ता भी डाल सकती हैं।

Tags: Eid al-FitrEid Al-Fitr 2021eid recipe in hindiEid ul fitr 2021eid ul fitr 2021 recipe in hindieid ul fitr 2021 specialFood PhotosLatest Foodकेसर फिरनी
Previous Post

14 मई राशिफल: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा शुक्रवार

Next Post

‘Love you zindagi’ गाने पर झूमने वाली लड़की से रूठ गई जिंदगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Chamcham
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ये खास मिठाई, देखें आसान रेसिपी

08/10/2025
mix veg geavy
खाना-खजाना

इस टेस्टी डिश से बढ़ जाएगा खाने का जयका, फटाफट करें तैयार

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
baby
फैशन/शैली

आपके लाडले के लिए लेटेस्ट बेबी नेम लिस्ट

08/10/2025
Next Post
love you zindagi girl

'Love you zindagi' गाने पर झूमने वाली लड़की से रूठ गई जिंदगी

यह भी पढ़ें

PM Modi, Mallikarjun Kharge

पीएम मोदी ने फोन कर जाना खड़गे का हालचाल, स्वास्थ्य की ली जानकारी

29/09/2024
CM Yogi

2023 में प्रदेश की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की अपनी पहचान

27/12/2023
कोरोना वायरस

लेबनान में कोरोना के 1175 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 45 हजार के पार

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version