• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

Writer D by Writer D
06/07/2024
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Sooji Pakora

Sooji Pakora

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश का मौसम आ गया है। इस दौरान लोगों को गरमागरम पकौड़े खूब पसंद आते हैं। आज हम आपको सूजी के पकौड़े की रेसिपी बताएंगे। बेसन की जैसे ही सूजी से बने पकौड़ों (Sooji Pakora)  का स्वाद भी लाजवाब होता है। ब्रेकफास्ट या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर इनका मजा उठाया जा सकता है। इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। ऐसे में ये ब्रेकफास्ट के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। इन्हें बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है। घर में अगर अचानक मेहमान आ जाएं तो फटाफट यह डिश तैयार कर उनके सामने परोसें। हमारी बताई विधि की मदद से आप इन्हें बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। गरमागरम सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) बनाने की सामग्री

सूजी – 1 कप
दही – 1/4 कप
प्याज बारीक कटा – 2 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 8-10
हींग – 1 चुटकी
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में सूजी (रवा) डालें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– इसके बाद अदरक का पेस्ट, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कढ़ी पत्ते डालकर सभी चीजों को मिश्रण के साथ मिलाएं।
– अब इसमें बारीक कटा प्याज, जीरा, चुटकीभर हींग और स्वदानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। तैयार बैटर को 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
– इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो सूजी का तैयार घोल लें और थोड़ा-थोड़ा बैटर हाथ में लेकर कड़ाही में डालते हुए पकौड़े बनाएं।
– इन्हें पलटते हुए तब तक तलें जब तक कि पकौड़े सुनहरे होकर कुरकुरे न हो जाएं।
– इसके बाद तैयार पकौड़े एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से सूजी के पकौड़े (Sooji Pakora)  तैयार कर लें।

Tags: monsoon dishmonsoon reciperainy dishrainy recipesooji ke pakore
Previous Post

स्नैक्स के रूप में बेस्ट चॉइस है बेसन अप्पे, बच्चे-बड़े सबके मनभावन

Next Post

इस शेक के है सब दीवाने, जायके और सेहत दोनों के लिहाज से है परफेक्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

खाना-खजाना

इस चीज से दें गर्मी को मात, आजमाते ही मिलेगा सुकून

18/06/2025
Pav Bhaji
खाना-खजाना

घर पर ही बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी, स्वाद ऐसा की खाने से रोक नहीं पाएंगे

18/06/2025
Free health camp for journalists and their family members
Main Slider

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल — देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

17/06/2025
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री

17/06/2025
Sonam confessed to the crime of murdering Raja Raghuvanshi
Main Slider

मार दो राजा को… सोनम ने क्राइम सीन रीक्रिएशन में कबूला हत्या के वक्त थी मौजूद

17/06/2025
Next Post
Mango Shake

इस शेक के है सब दीवाने, जायके और सेहत दोनों के लिहाज से है परफेक्ट

यह भी पढ़ें

10 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

10/08/2020
mayawati

श्रमिकों के पलायन पर मायावती की केजरीवाल को फटकार, कहा- पहले भी यही नाटक किया था

08/05/2021

समग्र शैक्षणिक विकास के लिए रुके शिक्षा का व्यवसायीकरण

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version