Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लंच या डिनर में बनाएं ये चटपटी डिश, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

Soybean Chili

Soybean Chili

कोई भी चटपटी चीज देख किसी का भी मन चल सकता है। बाजार हो या घर सब जगह लोगों की नजर खाने की ऐसी चीज पर ही रहती है। हालांकि इन्हें स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक नहीं माना जाता। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं जो चटपटी तो है, लेकिन आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेगी। यहां हम बात कर रहे हैं सोयाबीन चिली की।

सोयाबीन को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई सब्जियां डाली जा सकती हैं। आप घर आए मेहमानों के लिए भी आसानी से ये डिश तैयार कर सकते हैं। बहुत से लोग सोयाबीन का पुलाव या सब्जी को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि आप एक बार सोयाबीन चिली (Soybean Chili) आजमाकर देखें फिर आप जान जाएंगे कि यह किसी से कम नहीं।

सोयाबीन चिली (Soybean Chili) बनाने की सामग्री

सोयाबीन चिली (Soybean Chili) बनाने की विधि 

सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रखें। इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें और सोयाबीन को भिगो दें। इसें 2-3 मिनट तक उबाल लें। फिर गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर पानी निचोड़ दें।

इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्चकाट लें। अब हरा प्याज और हरी मिर्च भी काट लें। अब इसमें दही फेंट कर डाल दें।

इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और मक्के का आटा डाल कर मिक्स करें।

इसमें थोड़ा सा नमक डालें और मिला लें।

अब सोयाबीन को तेल में अच्छे से फ्राई करें। अब एक पैन लें और उसमें तेल और जीरा डालें।

फिर उसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च वाला मिश्रण डालें।

आपका सोयाबीन चिली (Soybean Chili) बनकर तैयार।

Exit mobile version