• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूजी मावा गुजिया से करें मेहमानों का मुंह मीठा, हर कोई करेगा तारीफ

Writer D by Writer D
11/03/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Gujiya

Gujiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi) नजदीक है। ऐसे में घरों में कई प्रकार के परंपरागत व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। इन्हीं में एक व्यंजन है गुजिया (Gujiya), जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। गुजिया बड़े हो या बच्चे सभी को अच्छी लगती है। गुजिया (Gujiya) को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में करंजी, पुरुकिया, कर्जिकई नामों से भी जाना जाता है।

उत्तर भारत में होली के मौके पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। आज हम आपको सूजी मावा की गुजिया (Suji Mawa Gujiya) बनाना बताएंगे। त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों का मुंह भी इससे मीठा कराया जा सकता है। वे इनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

सूजी मावा गुजिया (Suji Mawa Gujiya) बनाने की सामग्री

मैदा – 2 कप
घी – 1/4 कप
मावा – 1/3 कप
सूजी – 1/3 कप
बादाम – 12 से 14 (बारीक कटे हुए)
किशमिश – 2 टेबल स्पून
चीनी – 200 ग्राम
काजू – 12 से 14 (बारीक कटे हुए)
सूखा नारियल – 1/3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी इलायची – 7 से 8
घी तलने के लिए

सूजी मावा गुजिया (Suji Mawa Gujiya) बनाने की विधि

– मैदे के बीच में थोड़ी-सी जगह बनाकर इसमें घी का मोयन मिला दें।
– मैदा में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर पूरी के आटे से थोड़ा टाइट गूंथकर तैयार कर लें।
– इतना मैदा गूंथने में 1/2 कप से भी थोड़ा कम पानी लगेगा। गूंथे मैदा को ढककर 25 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
– स्टफिंग बनाने के लिए पैन गरम कर लें। इसमें दो टेबल स्पून घी डाल दें।
– घी पिघलने के बाद इसमें सूजी डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लें।
– गैस बंद कर दें और सूजी को लगातार चलाते रहें क्योंकि कड़ाही अभी गरम होगी।
– पैन में से सूजी निकाल लें। उसमें मावा, काजू, बादाम, किशमिश, सूखा नारियल, इलायची और चीनी डालें।
– इन सबको अच्छी तरह से सूजी के साथ मिला दें। मैदा को सेट होने पर उसको थोड़ा सा मसल लें।
– गूंथे मैदा को दो भागों में बांटकर इसे लंबाई में बढ़ा लें। इससे छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लें।
– इन्हें ढककर रखें ताकि यह सूखे नहीं। फिर एक लोई को पूरी की तरह बेल लें। यह कहीं से मोटी और पतली नहीं हो।
– एक सांचा लें और इसके ऊपर पूरी का निचला भाग ऊपर की ओर रखें।
– इसमें 2 छोटी चम्मच स्टफिंग बीच में रखें। पूरी के चारों ओर थोड़ा सा पानी लगाएं और सांचे को चारों तरफ से दबाकर बंद कर दें।
– सांचे के बाहर की साइज बचे मैदा को तोड़कर हटा दें और फिर सांचे को खोलें और गुजिया को बाहर निकाल कर रख दें।
– कड़ाही में घी गरम कर लें। गुजिया तलने के लिए मध्यम गरम घी की आवश्यकता होती है।
– एक गुजिया घी में डालकर देख लें कि यह तली जा रही है, घी सही गरम है।
– आंच धीमी करके कड़ाही में जितनी गुजिया आ जाए उतनी तलने के लिए डाल दें।
– जब नीचे की तरफ से थोड़ी सी सिक जाए तब इसे पलट दें। गुजिया को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी और मीडियम आंच पर तल लें।
– तली हुई गुजिया को कलछी से उठाएं और कड़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोकें ताकि ज्यादा घी कड़ाही में ही वापस चला जाए।
– इसके बाद इनको निकालकर प्लेट में रख लें। तैयार है सूजी मावा की गुजिया (Suji Mawa Gujiya) ।
– पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें कंटेनर में डाल लें। ये गुजिया (Suji Mawa Gujiya) 10 दिन तक खा सकते हैं।

Tags: #happy Holieasy holi sweetsgujiya filling ideasHoli 2025holi celebrationholi delicaciesHoli DishesHoli Recipeholi recipesindian pastry recipessooji mawa gujiyasooji mawa gujiya ingredients
Previous Post

होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें राशिनुसार इसका प्रभाव

Next Post

कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, NTPC डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
High level committee activated to resolve industrial dispute in Gautam Buddha Nagar
Main Slider

गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विवाद सुलझाने को हाई लेवल कमेटी सक्रिय

13/04/2026
Next Post
Gangster Aman Sahu

कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, NTPC डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था नाम

यह भी पढ़ें

bullet agency

बुलेट एजेंसी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

28/09/2021
Metro service

दिल्ली में मेट्रो सेवा दोबारा शुरू होने पर एंट्री गेट्स की संख्या में आ सकती है भारी कमी

28/08/2020
cm yogi

पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े सीएम योगी, मौजूद रहे बेसहारा बच्चे

30/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version