Categorized

आज बनाएं आलू की ये डिश, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

आलू (Potato) से बनने वाली ये चीजें काफी टेस्टी हैं। लेकिन, खास बात ये है कि इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अलावा इन रेसिपी के लिए आपको ज्यादा सब्जियों और मसालों की भी जरुरत नहीं है। बस आपको कड़ाही चढ़ाकर झटझट इन रेसिपी को तैयार करना है। तो, आलू उबाल लें और फिर इन रेसिपी का इस्तेमाल करें।

बिना कड़ाही चढ़ाए झटझट बनाएं आलू (Potato) की ये 3 डिश

आलू रायता-Potato raita

आलू से बनने वाले इस रायते को बनाने के लिए आपको करना ये है कि उबले आलू लें और इसे मैश कर लें। फिर दही में प्याज, मिर्च और धनिया पत्ता काटकर मिलाएं और इसमें आलू मैश करके मिला लें। अब इस रायते का सेवन करें। ये रायता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

आलू का चोखा-Potato chokha

बिना कड़ाही चढ़ाए आप आलू का चोखा आराम से बना सकते हैं। आपको करना ये है कि उबले आलू को मैश कर लें और फिर इसमें धनिया पत्ता मिला लें। ऊपर से हरा प्याज और मिर्च को बारीक-बारीक काटकर मिला लें। थोड़ा सा सरसों तेल, काला नमक और नमक मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।

चीज पोटैटो बोल्स-Potato balls

चीज पोटैटो बोल्स बनाने के लिए, आलू को मैश कर लें और फिर इसमें मक्खन मिला लें। अब इसके ऊपर से लाल मिर्च और काली मिर्च को कूटकर मिला लें। थोड़ा सा काला नमक और नमक मिला लें। फिर इसके बोल्स तैयार करें और ओवन में इसे कुछ देर पकाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। तो, आप घर बैठे आलू से बनने वाली इन रेसिपी को ट्राई करें। ये बनाने में तो आसान हैं ही बल्कि, इसमें तेल की मात्रा भी कम है जिस वजह से ये सबकी सेहत के लिए अच्छा है।

Related Articles

Back to top button