Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत ट्रेंडी रंगोली

diwali rangoli

diwali rangoli

दीपावली (Diwali) का त्योहार आने के कुछ ही दिन बचे है। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पूरे घर की ठीक ढंग से सफाई करने के साथ सजाया करते हैं।

इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार और मंदिर में रंगोली (Rangoli) बनाते हैं।  किसी भी शुभ काम को करने या किसी पूजा-पाठ में रंगोली बनाने का एक विधान है। इसे सौभाग्य से जोड़ा जाता है। जिसके कारण अधिकतर घरों में खूबसूरत रंगोली बनाई जाती हैं।

घर पर पूजा के समय कलश स्थापना से पहले आटा से रंगोली बनाई जाती हैं। जिसके बाद ही कलश स्थापना करना शुभ माना जाता है।

इसीतरह दिवाली के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के लिए विभिन्न रंगों से मिलाकर रंगोली बनाई जाती हैं। वहीं घर के बाह रंगो, फूलों आदि से रंगोली बनाते हैं।

अगर आप भी इस दिवाली कोई खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो इसमें हम आपको थोड़ी मदद करते हैं। हम लेकर आए हैं कुछ खूबसूरत रंगोली की सिंपल डिजाइन्स। जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

आप चाहे तो इस तरह से सिंपल रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप किसी थाली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।इससे आसानी से गोला बन जाएगा।

Exit mobile version