Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर रसोई में लगाएं देशप्रेम का तड़का, ट्राई करें ये मजेदार डिश

Make tricolor dishes on Republic Day

Make tricolor dishes on Republic Day

26 जनवरी को पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। इस दिन हर एक भारतवासी बड़े ही गर्व के साथ अपने देशप्रेम को जगजाहिर करता है। सभी के अपने अलग-अलग ढंग होते हैं। खासतौर से हर जगह तिरंगा थीम तो जरूर दिखाई पड़ती है। वो कपड़े हों या मेकअप, डेकोरेशन हो या खानपान। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए आप भी अपनी रसोई में देशप्रेम का तड़का लगा सकती हैं और तिरंगे की थीम पर कुछ डिशेज बनाकर तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनाने में भी आसान हैं और घर में सभी को पसंद भी खूब आएंगी। आइए जानते हैं –

बच्चों के लिए बनाएं तिरंगा सैंडविच

बच्चों को सैंडविच खूब पसंद आता है और ये झटपट बन भी जाता है। ऐसे में क्यों ना गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर सैंडविच ही बनाया जाए, वो भी एक अलग ट्विस्ट के साथ। तिरंगा थीम सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड की एक स्लाइस पर हरी चटनी और खीरा लगाएं। इसके बाद सफेद रंग की पट्टी के लिए मेयोनीज, पनीर और चीज स्लाइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑरेंज रंग के लिए कद्दूकस की हुई गाजर और टोमैटो सॉस बेस्ट रहेगा। इस तरह आप एक हेल्दी और टेस्टी तिरंगा थीम सैंडविच बनाकर तैयार कर सकती हैं।

लंच में बनाएं तिरंगा थीम वेज पुलाव

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के खास मौके के लिए स्पेशल डिश बनाना तो बनाता है। ऐसे में आप लंच या डिनर के लिए तिरंगा थीम वेज पुलाव बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नॉर्मल ढंग से सफेद पुलाव बनाकर तैयार कर लें। अब इन्हें तीन हिस्सों में डिवाइड करें। नारंगी रंग देने के लिए केसर के पानी या टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पुलाव को हरा रंग देने के लिए पालक की प्यूरी यूज करें। अब तीनों रंगों के पुलाव को तिरंगे की तरह सजाकर परोसें।

नाश्ते में बनाएं तिरंगा थीम इडली

पूरे परिवार के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो तिरंगा थीम इडली बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इडली बैटर बनाकर तैयार करें। अब इसे तीन हिस्सों में डिवाइड करें। सफेद हिस्से को यूं ही पकने दें, वहीं नारंगी हिस्से के लिए गाजर की प्यूरी का इस्तेमाल करें। इडली को तिरंगे का हरा रंग देने के लिए पालक की प्यूरी यूज करें। अब इडली को स्टीम कर लें और तिरंगे की तरह पैटर्न में अरेंज कर के सर्व करें।

बच्चों को खूब पसंद आएगा तिरंगा थीम पास्ता

हॉलिडे वाले दिन तो बच्चे खासतौर से पास्ता जैसी चीजों की ही डिमांड करते हैं। ऐसे में 26 जनवरी के स्पेशल मौके पर आप उनके लिए तिरंगा थीम पास्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। इसके बाद इसे तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटे। नारंगी रंग देने के लिए गाजर की प्यूरी, सफेद रंग के लिए व्हाइट सॉस तो वहीं हरे रंग के लिए पालक की प्यूरी का इस्तेमाल करें। आपका टेस्टी और हेल्दी तिरंगा थीम पास्ता बनकर तैयार है।

मीठे में बनाएं तिरंगा थीम केक

गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए मीठे में कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो तिरंगा थीम केक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप जैसे नॉर्मली केक का बैटर तैयार करती हैं, वैसा कर लें। अब बैटर को तीन हिस्सों में बांटे और फूड कलर का इस्तेमाल कर के बैटर को नारंगी, सफेद और हरा रंग दें। केक को बेक कर लें और तिरंगे के पैटर्न में अरेंज कर लें। आप व्हिप क्रीम को कलर कर के भी खूबसूरत सा पैटर्न बना सकती हैं।

Exit mobile version