• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्नत में मिलेंगी 72 हूरें? सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार, मेकर्स ने किया ये काम

Writer D by Writer D
28/06/2023
in मनोरंजन
0
72 Hooren

72 Hooren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म ‘72 हूरें’ (72 Hooren) के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद भी मेकर्स पीछे नहीं हटे और उन्होंने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया है।  इसे थिएटर्स में नहीं दिखाया जाएगा।

’72 हूरें’ (72 Hooren) का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ’72 हूरें’ (72 Hooren) का डिजिटल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 27 जून को CBFC ने फिल्म के ट्रेलर को विवादित बताकर रिजेक्ट कर दिया था। पर मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ जाकर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया।

फिल्म (72 Hooren) का ट्रेलर आतंकवाद की काली दुनिया के सच को उजागर करता दिखा। ट्रेलर के मुताबिक, आतंकवादी पहले लोगों का ब्रेनवॉश करते हैं। इसके बाद वो उन्हें मासूमों लोगों की जान लेने पर मजबूर करते हैं। आतंकवादियों का मानना है कि जो इंसान अपनी जान कुर्बान करके लोगों की जिंदगी तबाह करता है, खुदा उन्हें जन्नत में पनाह देते हैं।

सेंसर को ’72 हूरें’ (72 Hooren) से किस बात की दिक्कत?

मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक पंडित ने कहा, ‘एक चीज समझना बहुत जरूरी है। फिल्म का सेंसर अलग होगा है और ट्रेलर का सेंसर अलग होता है। ये तो मुझे टेक्निशियन से पूछना पड़ेगा। फिल्म का सेंसर तो मेरे पास है। तब जाकर हमें ये अवॉर्ड्स मिले हैं। अब ट्रेलर जो आपने देखा, उसमें एक पैर का शॉट है, जो ट्रेलर से निकाला गया है। उन्होंने बोला ये निकाल देने के लिए। जो लास्ट का सिक्वेंस है। लेकिन विडंबना देखिए वो शॉट फिल्म में भी है। जो फिल्म में ओके है। आप उसे सेंसर सर्टिफिकेट दे चुके हो। पर ट्रेलर से निकालना है। ये जो गलतफहमी है, ये हम सवाल कर रहे हैं।’

पांच महीने बाद एक्टर के निधन की हुई पुष्टि, इस हाल में मिला था कंकाल

‘दूसरा उन्होंने बोला कुरान का एक शब्द है, उसे निकालिए। वो फिल्म में भी है। वो एक पूरा डायलॉग है, सुन लीजिए। मैं आज और एक बहुत जरूरी चीज बोलना चाहता हूं। वो ये कि ये फिल्म किसी भी रिलीजन, किसी भी धर्म, किसी भी इंसानियत के खिलाफ नहीं है। ये फिल्म सामान्यवाद से जूझ रही है। लास्ट मोमेंट पर हम अपना ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं। तो जो सीन्स, जो डायलॉग्स आपको फिल्म में मंजूर हैं, वो ट्रेलर में क्यों नहीं। आज जब हम इसे रिलीज करने जा रहे हैं, तो आपको आपत्ति हो रही है।’

टीजर पर नहीं हुआ था विवाद

ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें हाफिज सईद, ओसामा बिन लादेन, मसूद अजहर और याकूब मेनन जैसे आतंकवादियों के बैकग्राउंड वॉयस का यूज किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि आतंकी यूथ को 72 हूरों का लालच देकर उन्हें जिहाद करने पर मजबूर करते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘72 हूरें’ (72 Hooren)  में पवन मल्होत्रा, आमिर बशिर, राशिद नाज, अशोक पाठक लीड रोल में हैं। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते चुके पूरन सिंह चौहान ने किया है। फिल्म का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने किया है। वहीं सह-निर्माता अनिरुद्ध तंवर, किरण डागर और अशोक पंडित हैं।

Tags: 72 Hooren72 Hooren trailer releaseEntertainment newsMovie Review
Previous Post

ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर ईडी का छापा, 500 करोड़ के हेरफेर में थे शामिल

Next Post

सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Farhana
मनोरंजन

वीकेंड का वार पर फूटा सलमान का गुस्सा, कह दी ऐसी बात की उड़ गए सबके होश

08/11/2025
Grammy Awards
मनोरंजन

Grammy Awards 2026 के नॉमिनेशन की हुई घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

08/11/2025
Zarine Khan passes away
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की सास का निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

07/11/2025
Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents
Main Slider

कटरीना-विकी कौशल बने मम्मी पापा, घर आया नन्हा मेहमान

07/11/2025
Harish Rai
मनोरंजन

KGF एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

06/11/2025
Next Post
RK Arora

सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

khesari or kajal

दंडनायक में एक साथ दिखेगी यश कुमार और काजल राघवानी की जोड़ी

13/07/2021
Pradosh Vrat

भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त और पूजाविधि

15/10/2024
leprosy pension

ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार

24/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version