Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्जुन कपूर के साथ हिमाचल में मलाइका अरोड़ा

malaika arora

मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली| अर्जुन कपूर मैकलोड गंज में अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। दिवाली अर्जुन के साथ सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका अरोड़ा भी वहां पहुंची थीं। मलाइका फिलहाल वहां पहाड़ों में अपना मिनि वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वह वहां से फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वह व्हाइट रोब पहने नजर आ रही हैं।

राहुल वैद्द से सलमान खान बोले- वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड में है

मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘रोब, हॉट कप्पा, पिक टेढ़ा है, पर अच्छा है’। मलाइका ने इस फोटो पर करीना को टैग किया है क्योंकि करीना ने यह फोटो क्लिक की है।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले फैन्स के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन से पूछा गया था कि वह मलाइका से शादी कब कर रहे हैं? अर्जुन ने कहा था, ‘मैं जब शादी करूंगा तो सबको बताऊंगा।

शादी को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं है और अगर मैं अभी शादी करने का प्लान करता भी हूं, तो वह ऐसे समय में मुमकिन नहीं। हम दोनों ने अभी तक शादी के बारे में सोचा नहीं है। लेकिन जैसे मैं हमेशा कहता आया हूं कि मैं जब शादी करूंगा तो बताऊंगा। हम कुछ भी छुपाएंगे नहीं, बल्कि सभी को बताकर शादी करेंगे।’

Exit mobile version