Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करीना के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने लूट ली महफिल, लगाया ग्लैमर का तड़का

Kareena

Kareena

मुंबई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के 42वें बर्थडे पर की गई पार्टी में उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और संजय कपूर ने शिरकत किया।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पार्टी में ब्लैक कलर की विदाउट स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंचीं थीं। हाई हील्स के साथ मिडल पार्टिंग कर बालों का लूज बना कर मलाइका बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। करीना कपूर खान की ननद और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी पार्टी में पहुंचीं। सोहा सिंपल लेकर सोबर लग रही थीं। सोहा अली खान के साथ उनके हस्बैंड कुणाल खेमू भी करीना कपूर को बधाई देने पहुंचें।

करीना के बर्थडे पार्टी में रणबीर सिंह और आलिया भट्ट भी कूल लुक में नजर आए।  वहीं करीना कपूर के बर्थडे बैश में करण जौहर भी पहुंचे। हमेशा की तरह करण ने अपने स्टाइल से पार्टी की रौनक बढ़ा दी बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर अपनी वाइफ महीप कपूर के साथ ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आएं। पैपराजी को देख दोनो पति-पत्नी ने पोज दिए।

बरखा ने किंजल को भड़काया, फिर मंझधार में फंसी अनुपमा

बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी करीना कपूर खान की पार्टी में शिरकत की। करीना कपूर ने शानदार अंदाज में अपने 42वें बर्थडे पार्टी को एन्जॉय किया और इस मौके पर उनके फैमिली और फ्रेंड्स के साथ-साथ फैंस ने भी शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version