Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मलाइका की कार का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती हुई एक्ट्रेस

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टकरा गई। मनसे कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया है कि मलाइका की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं।

मलाइका अरोड़ा ने गुपचुप रचाई अर्जुन कपूर से सगाई

इस दौरान उन्होंने इवेंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

Exit mobile version