Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

Malaika Arora

Malaika Arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता अनिल ने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड की है। घटना सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। इस दिल दहला देने वाले कदम के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हैं, क्योंकि पूछताछ जारी है।

अनिल अरोड़ा काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रहते थे। मलाइका के पिता भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे, जबकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं।

अनिल अरोड़ा ने जब ख़ुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) घर पर नहीं थी। आज सुबह वो पुणे में थी। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई है। वहीं इस खबर के बाद से तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं।

अरबाज खान मलाइका (Malaika Arora) के घर पहुंचे

घटना की खबर फैलते ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पूर्व पति, अरबाज खान परिवार के साथ उनके घर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर अपनी जान दी है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

Malaika Arora बनी दुल्हन, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

जुलाई 2023 में अनिल अरोड़ा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मलाइका अरोड़ा अपनी मां जॉइस पॉलीकॉर्प के साथ अस्पताल में नजर आई थीं। हालांकि, उनके इलाज की वजह का खुलासा नहीं हो सका था।

Exit mobile version