Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ पोस्टमार्टम, सामने आई मौत की वजह

Malaika Arora

Malaika Arora

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 11 सितंबर, बुधवार की सुबह तकरीबन 9 बजे अनिल ने आयशा मैनर बिल्डिंग की अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अनिल बीमार थे और परेशान भी थे।

अनिल ने अपनी मौत की सुबह बेटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा से बात की थी। उन्होंने जिंदगी से तंग आ जाने के बारे में दोनों से कहा था। अब उनकी मौत की वजह का खुलासा हो गया है।

अनिल मेहता के सुसाइड की बात सामने आने के बाद मुंबई पुलिस बांद्रा पहुंची थी। उनके पीछे फॉरेंसिक टीम भी वहां आई थी। अनिल की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अब पोस्टमार्टम से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। रात के करीब 8 बजे अनिल मेहता का पोस्टमार्टम किया गया था। उनके शरीर के विसरा को बचाकर रखा गया है और फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इससे आगे जांच में मदद मिलेगी।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

पोस्टमार्टम खत्म होने के बाद अनिल मेहता की मौत को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल की मौत शरीर पर कई चोटों से हुई है।

Exit mobile version