Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला प्रदर्शनकारियों पर पुरुष सिपाहियों ने चलाई ताबड़तोड़ लाठियां

Female Protesters

Male soldiers fired lathis on female protesters

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं (Female Protesters) पर जबरदस्त लाठी चलाई। वजह अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर हुआ विवाद है। इसके खिलाफ जब रविवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन का क्रम तेज हो गया, तब पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ लाठियां चलाई। वह भी महिलाओं पर।

यह पूरा मामला अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर मोहल्ले का है। यहां पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा शनिवार को कालिख पोत दी गई। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की।

इसके बाद अपनी सहयोगी महिला कर्मियों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। हालांकि विरोध प्रदर्शन को नियंत्रण में ले रहे पुलिसकर्मी उस समय उत्तेजित हो गए जब उन्होंने साथी महिला पुलिसकर्मियों पर हमले और बदसलूकी को देखा।

‘महाठग’ का एक और लेटर बम, सत्येंद्र जैन पर लगाएं गंभीर आरोप

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों ने अपनी सहयोगी महिला पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए बल प्रयोग किया और इस दौरान महिलाओं पर जमकर लाठीचार्ज हुआ। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह महिलाओं पर पुरुष पुलिसकर्मी लाठियां चला रहे हैं

Exit mobile version