Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ममता बनर्जी राज्य में शांति बनाए रखने के लिए कुछ नहीं कर रही : दिलीप घोष

dilip ghosh

dilip ghosh

ममता बनर्जी सीतलकुची घटना को लेकर बदले की राजनीति कर रही हैं। जिन पुलिस अधिकारियों ने अच्छा काम किया है, उन्हें धमकाया और दंडित किया जा रहा है। यह ओछी राजनीति राज्य में नही चल सकती। उक्त बातें मेदिनीपुर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को खड़गपुर में कही।

चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद राज्य में हिंसा, अशांति को लेकर  दिलीप घोष ने कहा कि सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता नही, बल्कि आम लोग भी इस हिंसा में प्रभावित हुए हैं। लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया है और प्रताड़ित किया गया है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने मतदान के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम किया है। उन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और उनके खिलाफ सीआईडी ​​जांच शुरू की गई है।

पूछताछ करने आई महाराष्ट्र पुलिस टीम पर हमला करने वाले छह गिरफ्तार

दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में शांति बनाए रखने के बारे में कुछ नहीं कर रही हैं। हिंसा रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इसे लेकर  हमने कई बार अपील की है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, यह पहली बार है कि सांसद दिलीप घोष मेदिनीपुर आए हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद गरीबों के बीच मास्क वितरित किया। खड़गपुर के बाद दिलीप घोष पीड़ित कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने के लिए

Exit mobile version