Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ममता बनर्जी , बोलीं- मैं जान दे दूंगी, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगी

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

मालदा। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रैलियों का दौर लगातार जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का मतलब है कि दंगा को प्रोत्साहित करना। उन्होंने कहा कि अगर आप बंगाल में दंगा चाहते हैं तो भाजपा को वोट कीजिए।

ममता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप मुझे नहीं हरा सकते हैं, क्योंकि मेरे पास जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं भाजपा को सत्ता में आने नहीं दूंगी।

पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में 15 फरवरी के बाद विधानसभा चुनावों तारीखों का एलान!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि जैसे वे भगवान हों। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का राजनीतिक एजेंडा समाज में धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना है। भगवा दल हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैला रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है। हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं। हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं, लेकिन भाजपा नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे को लड़वाने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथ यात्राएं कर रहे हैं। भाजपा नेता ऐसे रथ यात्राएं कर रहे हैं जैसे वे भगवान हों।

बनर्जी ने भाजपा पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के बाहर से लोगों को लाने का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि भगवा दल के नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों के घरों में खाना खा रहे हैं।

उन्होंने पांच सितारा होटलों से खाना लाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कुछ बाहरी लोग आलीशान गाड़ियों में आ रहे हैं और फोटो खिंचवाने के लिए गांववालों के घरों में भोजन करने में लग जाते हैं।

Exit mobile version