Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ममता बनर्जी का बड़ा हमला, सिर्फ दो आदमी चला रहे हैं देश, चोर की माई, जोर से बोले

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि सिर्फ दो आदमी देश चला रहे हैं। उनकी वॉशिंग मशीन में हर काला आदमी साफ हो जाता है। बता दें कि ममता बनर्जी एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर भी मोर्चा खोला।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम एक-दूसरे को लड़ाना है। मैं स्ट्रीट फाइटर हूं। किसी से डरती नहीं हूं। ये बंगाल आकर हमें डराते हैं। अगर हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए डरना नहीं है। सिर्फ दो आदमी पूरा देश चला रहे हैं। वे कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसे खत्म कर देंगे।

स्पाइसजेट 12 फरवरी से 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगा

ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग एटिट्यूड दिखाते हैं और हम एटिट्यूड को गैटिट्यूड बनाते हैं। इन लोगों का खौफ इतना ज्यादा है कि हर कोई डरा हुआ है। देश के उद्योगपति भी डरे हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि चोर की माई जोर से बोलती है। उनके (भाजपा) पास खास वॉशिंग मशीन है, जिसमें हर काले आदमी को वह साफ कर लेते हैं।

कार्यक्रम में ममता बनर्जी से जय श्रीराम बोलने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि हम जय सियाराम बोलते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का काम लड़ाना और बांटना है। विकास के मुद्दे पर वह चुनाव नहीं लड़ सकते। भाजपा वाले कोई काम नहीं करते। ये लोग गुंडागर्दी और दंगा-फसाद करते हैं। सबको इनकम टैक्स और सीबीआई का डर दिखाते हैं। बंगाल में कभी जाति की राजनीति नहीं हुई, लेकिन भाजपा ने इसकी शुरुआत कर दी है।

Exit mobile version