Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ममता सरकार कर रही है लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : राज्यपाल

जगदीप धनखड़ Jagdeep Dhankar

जगदीप धनखड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने शनिवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है।

धनकड़ ने शनिवार सुबह ट्वीट करके सरकार पर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को राजनीतिक लाभ उठाने के लिए नौकरशाही को इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1329979466743914496

सूर्योपासना का छठ महापर्व समाप्त, अलग-अलग हादसों में 11 की लोगों मौत

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण उल्लघंन कार्रवाई योग्य है। नौकरशाही के संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने का उद्देश्य उन्हें राजनीतिक अधीन बनाना है। राज्यपाल ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में पुलिस और नौकरशाही का ऐसा अनुकरण, राजभक्ति और राजनीतिकरण लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने ट्वीट में बंगाल पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन की अनुमति ऐसे दुराचार और कर्तव्य परायणता से नहीं दी जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे पत्र की फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की।

Exit mobile version