Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ममता सरकार गंभीर चुनौती : जगदीप धनखड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1338051420231122946

श्री धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि ममता सरकार का चिंताजनक और खतरनाक पहलू। कैडर के अधिकारियों को दरकिनार किया जाना और पसंदीदा सेवानिवृत अधिकारियों को चुनना। उन्हें पूरी शक्ति और संरक्षण प्रदान करना।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1338047143748091906

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतंत्र के सामने एक चुनौती खड़ी करती हैं। धनखड़ ने कहा कि कानूनी नजरिए से भी देखा जाए तो राजनीतिक उदारता के कृपा पात्र ऐसे जनसेवकों को सरकारी खजाने से वेतन दिया जाता है और ऐसे में जो भी भूल चूक वे करेंगें , उसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार रहेंगे।

Exit mobile version