Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंधार हाईजैक के समय देश के लिए कुर्बानी देने को तैयार थीं ममता : यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। टीएमसी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने कंधार हाईजैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

यशवंत सिन्हा मे कहा कि ममता बनर्जी ने कंधार हाईजैक के समय उन्होंने बाकी बंदियों के बदले खुद को बंदी बनाने का भी प्रस्ताव रखा था। सिन्हा ने कहा कि ममता जी और मैंने अटल जी की सरकार में मिलकर काम किया और वह शुरू से ही फाइटर रही हैं। कंधार हाईजैक के समय भी उन्होंने आतंकियों की गिरफ्त में कैद लोगों के बदले खुद को समर्पित करने का मन बना लिया था और देश के लिए जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह उसे देने के लिए भी तैयार हैं।

विजय हजारे ट्राफी : यूपी और मुबंई होंगे आज आमने-सामने

बता दें सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, लेकिन भगवा पार्टी के नेतृत्व से मतभेदों के चलते वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। उनके बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। सिन्हा ने कहा कि देश अजीब परिस्थिति से गुजर रहा है, हमारे मूल्य और सिद्धांत खतरे में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संस्थाओं में निहित है और सभी संस्थाओं को व्यवस्थागत तरीके से कमजोर किया जा रहा है।

 

सिन्हा ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की शपथ ली। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हम अपनी पार्टी में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हैं। उनकी हिस्सेदारी से चुनाव में भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।

 

सिन्हा ने वर्ष 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में वित्तमंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी और इसके बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल भी उन्हें इस मंत्रालय का कार्यभार मिला। उन्होंने वाजपेयी सरकार में विदेशमंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई।

Exit mobile version