• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपर बर्थ’ गिरने से ‘लोअर बर्थ’ पर बैठे शख्स की दर्दनाक मौत, रेल मंत्रालय ने दी ये सफाई

Writer D by Writer D
27/06/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Upper Birth

Upper Birth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह केरल के एर्नाकुलम से एक ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए निकली। लेकिन बीच रास्ते यहां ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। S6 कोच में एक यात्री निचली सीट पर बैठा था। तभी अचानक से अपर बर्थ (Upper Berth) उसके ऊपर आ गिरी। इससे कोच में चीख पुकार मच गई। निचली सीट पर बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ट्रेन को नजदीकी रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया।

घायल यात्री को तुरंत नजीदीकी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। उसके तीन ऑपरेशन किए गए। फिर भी डॉक्टर पैसेंजर को बचा न सके। डॉक्टरों ने बताया कि यात्री की गर्दन 3 जगह से टूट गई थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। अब रेलवे ने इस घटना पर सफाई दी है। कहा कि बर्थ को ठीक तरह से चैन से फिट नहीं किया गया था, इसीलिए ये हादसा हुआ।

मृतक यात्री का नाम अली खान (62) था। वह एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) के स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। ट्रेन 15 जून को एर्नाकुलम से रवाना हुई और 17 जून को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची। जब तेलंगाना से गुजर रही थी उसी दौरान S6 कोच में एक अपर बर्थ (Upper Berth) नीचे गिरा। इससे निचली सीट पर बैठा अली खान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

गर्दन की तीन हड्डियां टूटीं थीं

डॉक्टरों ने बताया कि पैसेंजर की गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं और वो पैरलाइज्ड हो गया था। उसकी तीन इमरजेंसी सर्जरी की गईं। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस खबर के बाद रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ऊपरी बर्थ की सीट पर ठीक से चेन न लगाए जाने के कारण सीट नीचे गिर गई। ट्रेन की सीट में कोई खराबी नहीं थी।

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

मंत्रालय का दावा है कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई थी और वह ठीक पाई गई। रेल मंत्रालय ने बताया कि घायल यात्री की सूचना मिलते ही तेलंगाना के रामागुंडम स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई थी। एंबुलेंस की व्यवस्था कर पैसेंजर को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Tags: delhi newsHazrat Nizamuddin Stationkerala newsMinistry of railwayNational news
Previous Post

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

Next Post

ICSI CSEET 2024 July एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Tsunami swing
Main Slider

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा! टूटकर गिरा ‘सुनामी झूला’, इंस्पेक्टर की मौत; 13 घायल

07/02/2026
CM Dhami
Main Slider

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी

07/02/2026
CM Dhami
राजनीति

माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

07/02/2026
CM Dhami directed to make the film 'Godaan' tax free
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

07/02/2026
CM Yogi reached his ancestral village Panchur
Main Slider

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’… बच्चों के बीच उमड़ा ‘बाबा’ का बालप्रेम

07/02/2026
Next Post
ICAI CA

ICSI CSEET 2024 July एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

यह भी पढ़ें

Firing

मिस फायर होने से बाल-बाल बचे अधिवक्ता, जांच में जुटी पुलिस

06/12/2021
beauty products

साबुन, शैम्पू, बॉडी लोशन में मौजूद 6 कैमिकल बॉडी के लिए नुकसानदायक

06/03/2022
वनडे में कोहली किंग

विराट कोहली के 250 वनडे मैच पूरे, तीनों फॉर्मेट में 22 हजार रन किया पूरा

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version