• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जज की डाइस पर शख्स ने रखा भ्रूण, जबलपुर कोर्ट में मच गया हड़कंप

Writer D by Writer D
10/03/2026
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित हाईकोर्ट (Jabalpur Court) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बाद मृत भ्रूण (Fetus) को सबूत के तौर पर लेकर सीधे जज की डाइस तक पहुंच गया। रीवा के रहने वाले दयाशंकर पांडे नाम के इस व्यक्ति ने जज के सामने भ्रूण रखकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि यदि उसे सुरक्षा और इंसाफ नहीं मिल सकता, तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

घोटाले के खुलासे के बाद जानलेवा हमलों का आरोप

दयाशंकर पांडे का दावा है कि वह जबलपुर की एक मोटर कंपनी में अकाउंटेंट था, जहाँ उसने 200 करोड़ रुपये के घोटाले का पता लगाया था। उसका आरोप है कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण पिछले दो सालों में उस पर चार बार जानलेवा हमले किए गए। दयाशंकर के मुताबिक, 1 मार्च 2026 को हुए ताजा हमले में उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसका मिसकैरेज हो गया।

“सबूत के तौर पर लाया हूँ अपना अजन्मा बच्चा”

कोर्ट में दयाशंकर ने भावुक होते हुए कहा कि वह हर जगह न्याय के लिए भटक चुका है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। उसने आरोप लगाया कि रसूखदार आरोपियों के दबाव में पुलिस मामले को दबा रही है। उसने कहा, “हर जगह मुझसे सबूत मांगे जाते हैं, इसलिए आज मैं अपने अजन्मे बच्चे के भ्रूण को ही सबूत बनाकर अदालत ले आया हूँ।”

पहले भी हुआ था हमला?

पांडे का कहना है कि 1 मार्च को जब वे अपने गांव से ससुराल जा रहे थे, तभी उन पर फिर हमला हुआ। इसके बाद वे आज कोर्ट में सबूत के तौर पर भ्रूण लेकर पहुंचे और जस्टिस के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार हमला हुआ है और उन्हें नहीं पता कि वे अगली बार जीवित रहेंगे या नहीं। उनका कहना है कि परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता से नहीं सोचा। हालांकि, आज कोर्ट में उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। पांडे ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय उनकी सुरक्षा और मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने अंततः हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उसने मृत भ्रूण को सबूत के रूप में पेश कर दिया।

पुलिस पर लगाया आरोप

ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि सिविल लाइन थाने को हाईकोर्ट सिक्योरिटी की ओर से एक सूचना प्राप्त हुई थी। उस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दयाशंकर पांडे, जो कि रीवा के रहने वाले हैं, उन्हें पूछताछ के लिए थाने पर लाया था। थाने में पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का एक एक्सीडेंट हुआ था। यह घटना रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। उस घटना में उनकी पत्नी और उन्हें चोटें आई थीं।

पीड़ित ने क्या बताया?

दयाशंकर पांडे का कहना है कि उस घटना के बाद उनकी पत्नी को पेट में लगातार दर्द रहने लगा। बाद में उसी के परिणामस्वरूप उनकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया। इसके बाद वे उस भ्रूण को लेकर हाईकोर्ट ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट सिक्योरिटी ने उन्हें रोककर डिटेन किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को सिविल लाइन थाना लाकर पूछताछ की। पुलिस ने दयाशंकर पांडे और उनकी पत्नी के कथन दर्ज किए हैं। उनके बयान के आधार पर जो संबंधित भ्रूण है, उसके संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Jabalpur court
Previous Post

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Aerodrome licence of Noida International Airport presented to CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

10/03/2026
Ruckus in Rajya Sabha over SIR issue
Main Slider

राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
Ajwaini Paneer Kofta
खाना-खजाना

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

10/03/2026
Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार रिया पहुंचीं हाजिरी लगाने पुलिस स्टेशन

09/10/2020

उद्यान भवन में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ, 25 प्रतिशत छूट

04/08/2021
Assam Rifles

असम राइफल्स में निकली नौकरियां, 10वीं पास खिलाड़ियों करें अप्लाई

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version