Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार मनुष्य को हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए इस पर आधारित है।

‘क्या पता किस्मत में लिखा हो कि कोशिश से ही मिलेगा।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को हमेशा किसी भी चीज को पाने की कोशिश करते रहना चाहिए। लगातार किसी भी कार्य को करते रहने पर किस्मत भी आपकी उन कोशिशों को साकार रूप देने में मदद करने लगती है। हालांकि उन कोशिशों में आपकी ईमानदारी जरूर शामिल होनी चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य सब कुछ किस्मत पर छोड़ देता है। ऐसा करना ठीक नहीं है क्योंकि कई बार आप अपने कर्म द्वारा किस्मत में लिखा भी पलट सकते हैं।

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने कर्मों से अपनी किस्मत बदल देते हैं तो कुछ सिर्फ किस्मत के भरोसे ही बैठे रहते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि कोई भी कार्य अगर सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाए तो भगवान भी उसका साथ देते हैं। ऐसा करके मनुष्य ना केवल अपनी किस्मत बदल सकता है बल्कि उस चीज को भी पा सकता है जिसे वो हासिल करना चाहता है। इसलिए कभी भी किस्मत के भरोसे कोई भी काम नहीं छोड़ना चाहिए।

Exit mobile version