Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मणप्पुरम डकैती केस: हिस्ट्रीशीटर लाला का लगा सुराग, एक लाख है इनामी

Manappuram Bank robbery

Manappuram Bank robbery

आगरा के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में डकैती डालने के बाद हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला ऑटो से फिरोजाबाद पहुंचा था। यहां से टैक्सी से दिल्ली भाग गया था।

इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इस पर एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। उसके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया जा रहा है। वहीं उसके दो साथी भी हाथ नहीं आ सके हैं। 17 जुलाई को मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में डकैती पड़ी थी।

सात बदमाश 16 किलोग्राम सोना और छह लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने दो बदमाश निर्दोष कुमार और मनीष पांडेय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। वहीं तीसरा बदमाश प्रभात शर्मा थाने पहुंच गया था। चौथा बदमाश संतोष जाटव शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया था।

बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर की हत्या

गैंग का सरगना एक लाख का इनामी नरेंद्र उर्फ लाला अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में छह टीम लगी हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि लाला डकैती डालने के लिए अपने साथियों के साथ बस से आया था। वारदात के बाद ऑटो से भागा था।

एत्मादपुर में एक स्थान पर सारे बदमाश इकट्ठा हुए थे। अपना हिस्सा लेने के बाद चले गए थे। लाला फिरोजाबाद चला गया था। कुछ देर रुकने के बाद उसने एक टैक्सी बुक की। इसके बाद दिल्ली चला गया। इसकी जानकारी मिलने पर एक टीम दिल्ली गई है। लाला के दो साथी अंशुल और अविनाश भी हाथ नहीं आ सके हैं। वह कहां हैं? यह पुलिस को भी पता नहीं चल पा रहा है।

Exit mobile version