Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंदिरा बेदी के पति का 49 साल में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mandira Bedi's husband passes away

Mandira Bedi's husband passes away

जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं।

फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद। वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कौन थे राज कौशल?

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

Exit mobile version