Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रहों के सेनापति आज करेंगे कर्क राशि में प्रवहस, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

Mangal Dev

Mangal Dev

ग्रहों के सेनापति मंगल (Mangal) 20 अक्टूबर सुबह 10:44 कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। यह चंद्र प्रधान राशि है। मंगल जहां भूमि, पुलिस, सेना, गोला-बारूद, हथियार, राजनीति, मेडिकल एवं पृथ्वी में हलचल का कारक ग्रह माना गया है, वहीं चंद्र मन, समुद्र, सुनामी एवं चक्रवाती तूफान आदि की स्थिति निर्मित करता है।

मंगल (Mangal) का कर्क राशि में प्रवेश से अस्थिरता की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसमें राजनीतिक अस्थिरता के साथ प्राकृतिक अस्थिरता के संकेत ग्रह दे रहे हैं। ज्योतिष मठ संस्थान के संचालक व ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया कि मंगल 23 जनवरी तक कर्क राशि में ही रहेंगे। देश-दुनिया में संघर्ष में बढ़ोतरी व आतंकीय गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

सेनापति के नीच राशि में जाने से पृथ्वी में संघर्ष, तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। यह षड़यंत्री योग भी निर्मित करता है। भारतीय भू-भाग पर षड्यंत्री होने की संभावना बन रही है। देश में अनेक शासनाध्यक्षों में आपसी वैचारिक मतभेद से राजनीतिक बदलाव संभव है। वहीं प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। न्याय व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग सकता है।

फिलहाल न्याय के ग्रह शनि और धार्मिक ग्रह गुरु दोनों वक्री गति में चल रहे हैं। ऐसे में मंगल (Mangal) के कर्क राशि में जाने से कई तरह के संकट की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कई मतभेद की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

मंगल (Mangal) के राशि परिवर्तन पर यह होगा असर

मेष : पुत्र सुख, भूमि लाभ, यात्रा कष्ट।
वृषभ : व्यर्थ की चिंता, सहयोग मिलेगा। मि
थुन : मेहमान आगमन, मतभेद बढ़ेगा।
कर्क : स्वास्थ्य चिंता, धोखा परेशानी।
सिंह : व्यर्थ विवाद, सफलता, धन लाभ।
कन्या : स्थानांतरण, शरीर कष्ट, तनाव।
तुला : श्रम अधिक, लाभ, बेवजह तनाव।
वृश्चिक : भूमि लाभ, प्रतिष्ठा में वृद्धि, यात्रा।
धनु : चिंता निवारण, जायजाद वृद्धि।
मकर : मतभेद, धन लाभ, शुभ समाचार।
कुंभ : रोग, प्रापर्टी से लाभ, पुत्र सुख।
मीन : यात्रा, शुभ प्रसंग, परेशानी, कष्ट।

Exit mobile version