Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रहों के सेनापति करने वाले है गोचर, इन जातकों को रहना होगा सावधान

Mangal Dev

Mangal Dev

ग्रह मंडल के सेनापति मंगल (Mangal Dev) महाराज मीन राशि में गोचर करने वाले है। पंचांग के अनुसार, शुभ ग्रह मंगल 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे ज्योतिष में मंगल को शुभ ग्रह कहा गया है। इसके अलावा मंगल देव (Mangal Dev) को उग्रता का कारक भी माना गया है। मंगल के प्रभाव से ही किसी इंसान में पराक्रम और उत्साह रहता है। कुंडली में मंगल (Mangal Dev)  का शुभ प्रभाव होने से जातक वह लोकप्रिय नेता, अच्छा वक्ता और अपनी बातों से सामने वालों को परास्त करने वाला होता है।

कुंडली में जब मंगल, असंतुलित रहता है तो व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं है। मंगल-गोचर के दौरान किन 5 राशियों को सावधान रहना होगा? जानिए।

मेष

मंगल-गोचर के दौरान मेष राशि के लोगों को खास सावधान रहना होगा। दरअसल इस दौरान करियर को लेकर खास सतर्क रहना होगा। तरक्की के राह में कुछ रोड़ आ सकते हैं।  तबादले की भी संभावना है.

सिंह

मंगल (Mangal Dev) का जब मीन राशि में प्रवेश होगा तो उसका असर आपकी करियर पर पड़ सकता है. काम में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कार्यस्थल पर मिले काम को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। साथ में काम करने वालों के साथ भी मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला

मंगल (Mangal Dev) का मीन राशि में परिवर्तन तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। मंगल-गोचर के दौरान अधिक मेहनत करने पर भी मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। खुद का काम भी मुश्किल नजर आ सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को भी मंगल के गोचर से खास सावधान रहना होगा. करियर को लेकर किए गए तमाम प्रयासों से बावजूद भी सफलता की संभवना बहुत कम रेहगी। इस दौरान जीवन में कुछ मुश्किल और विपरीत परिस्थितयां आ सकती हैं।

मकर

इस राशि के लिए मंगल (Mangal Dev) का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है। कुल मिलाकर मंगल का यह राशि परिवर्तन औसत परिणाम देने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। मानसिक परेशानी होगी।

Exit mobile version