Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंगल देव करने वाले है गोचर, इन जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Mangal Dev

Mangal Dev

ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव (Mangal Dev) की चाल बदलने वाली है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का जीव जगत पर प्रभाव पड़ता  है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग, वीरता और साहस प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह रक्त, मांसपेशियों और अस्थि मज्जा पर शासन करता है। मंगल लड़ाई, युद्ध और सैनिकों के साथ भी जुड़ा हुआ है। मंगल तीन चंद्र नक्षत्रों का भी स्वामी है: मृगशिरा, चित्रा एवं श्रविष्ठा या धनिष्ठा।

3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर मंगल, हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कि मंगल (Mangal Dev) का गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा।वहीं, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु भी आपको नुकसान नहीं पहुंच पाएंगे। आपका जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि- मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इसके साथ ही आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आपको घर के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। मंगल के दुष्प्रभाव से करियर में उन्नति करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन काफी फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार और बिजनेस में लाभ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षक और नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने बॉस का साथ मिलेगा।

Exit mobile version