Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है पोषक तत्वों से भरपूर मैंगोस्टीन

Mangosteen

Mangosteen

मैंगोस्टीन एक ऐसा फल है, जो स्वाद में तो मीठा और खट्टा होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है कि दुनियाभर में इसकी मांग है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

इस फल के सेवन से इम्यूनिटी को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही इसमें कई ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर, मोटापा और मधुमेह (डायबिटीज) जैसी बीमारियों में काफी लाभदायक हो सकते हैं।

मैंगोस्टीन का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें पाया जाने वाला रासायनिक यौगिक एक्सथोन ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर को स्थिर करने के साथ डायबिटीज पर शरीर की नियंत्रण क्षमता को बढ़ाता है।

मैंगोस्टीन में विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करते है। इसका रोजाना सेवन फायदेमंद हो सकता है।

मैंगोस्टीन का सेवन मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मैंगोस्टीन मस्तिष्क की सूजन को कम करता है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, यह अवसाद के लक्षणों में भी सुधार करने में सहायक है।

Exit mobile version