Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मणिपुर : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पांच पूर्व विधायक

कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस को बड़ा झटका

नयी दिल्ली। कांग्रेस से हाल में इस्तीफा देने वाले मणिपुर के पांच विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह के अलावा ओइनाम लुखाेई सिंह, पाओनाम ब्रोजेन, गामथांग हाओकिप और गिनसुआनहाउ ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद थे।

राजनाथ बोले- नौसेना दु​श्मन की हर चुनौती का माकूल जवाब देने को तैयार

भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी श्री माधव ने कहा कि जब से 2017 में मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है तब से राज्य में असाधारण प्रगति हुई है।

श्री माधव ने कहा कि मणिुपर के लोगों ने 17 वर्षों तक कांग्रेस का कुशासन देखा है और अब राजग सरकार बेहतर काम कर रही है।

Exit mobile version