Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Manipur Violence: सुरक्षाकर्मियों पर उग्रवादियों ने की फायरिंग, एक कमांडो शहीद व तीन घायल

Manipur Violence

Manipur Violence

इंफाल। शांतिपूर्ण दिख रहा मणिपुर (Manipur Violence) एक बार फिर अशांत हो गया है। बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती कामभाई इलाके में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में मणिपुर पुलिस का एक कमांडो बलिदान हो गया। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए।

राज्य पुलिस मुख्यालय के एक सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार को कुकी और मैतेई समुदायों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इसकी सूचना मिलने पर मणिपुर पुलिस का कमांडो बल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ था।

बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के बीच कामभाई इलाके के मोलंगोट गांव में सुरक्षाबलों पर कुछ उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनकी गोली ये मणिपुर पुलिस का एक कमांडो बलिदान हो गया और तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए। इस घटना में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

प्लास्टिक कचरे से मुक्त होंगे सभी गांव, धामी सरकार ने किया प्लान तैयार

सरकारी सूत्र ने यह भी कहा कि इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान कुछ घरों में आग लगा दी गई। बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले में हिंसा की ताजा घटनाओं से तनाव का माहौल है।इस बीच घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री सपम रंजन सिंह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि राज्य सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। प्रत्येक संवेदनशील इलाकों में शांति बनी हुई है। इस बीच आज फिर से हिंसा फैलने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं।

Exit mobile version