Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनीष हत्याकांड: एक लाख का इनामी छठा आरोपी भी गिरफ्तार

गोरखपुर। कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या का छठां आरोपी विजय यादव पुत्र दलसिंगार यादव गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोरखनाथ व कैंट पुलिस ने इसे शनिवार की दोपहर को रेलवे म्यूजियम के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है यह भी कहीं भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस के बिछाए जाल में यह फंस गया।

28 सितम्बर को थाना रामगढ़ताल के कृष्णा पैलेस में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या का आरोप कुछ पुलिस वालों पर ही लगा था। तब से इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार को अंतिम व छठां आरोपी विजय यादव भी गिरफ्त में आ गया। हालांकि वह भागने की फिराक में था।

बता दें कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 34 में छह आरोपियों को निरुद्ध किया गया। इन पर कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या का आरोप है। इनमें से जगत नरायन सिंह, अक्षय कुमार मिश्रा, राहुल दूबे, प्रशान्त कुमार और कमलेश यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

फिर लहू से लाल हुई घाटी, आतंकियों ने की गोलगप्पे बेचने वाले की गोली मारकर हत्या

एक अभियुक्त फरार चल रहा था। शनिवार को इस एक लाख इनामिया अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक यह कार्य मुखबिर की सटीक जानकारी मिलने से संभव हुई और वांछित अभियुक्त विजय यादव पुत्र दलसिंगार यादव (32 वर्ष), ग्राम चितौड़ी, पो. सराय हरखू, थाना बख्शां, जनपद जौनपुर को रेलवे म्यूजियम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version