• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया ने CBI पर लगाए गंभीर आरोप, एजेंसी ने किया खंडन

Writer D by Writer D
17/10/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर हंगामा मचा हुआ है। CBI की ओर से समन जारी होने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (V) सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में पेश हुए। इसे लेकर दिनभर गहमागहमी रही।

सिसोदिया (Manish Sisodia ) ने कहा- मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया

CBI ने सोमवार को सिसोदिया से 9 घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई दफ्तर से लौटने के बाद सिसोदिया ने कहा कि घोटाले का तो कोई मसला ही नहीं है। सारा केस फर्जी है। आज 9 घंटे की पूछताछ के दौरान समझ गया कि कैसे पूरी साजिश की गई है। सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई ने मेरे खिलाफ जो केस करवाया है, वह दिल्ली में असल में ऑपरेशन लोटस को कामयाब बनाने के लिए करवाया गया था।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई जैसी एजेंसी को असंवैधानिक तरीके से दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया गया। मुझसे कहा गया कि AAP छोड़ दो, AAP में क्यों हो? साथ ही मुझे बताया गया कि सत्येंद्र जैन पर कौन से सच्चे केस हैं, जब वह 6 महीने जेल रह सकते हैं, तो आप भी जेल में रह सकते हो।

CBI ने किया आरोपों का खंडन

मनीष सिसोदिया के आरोपों का सीबीआई ने खंडन किया है। जिसमें सिसोदिया ने कहा था कि पूछताछ के दौरान उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने का दवाब बनाया गया था।

राज्यकर्मियों को सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, डीए में चार प्रतिशत वृद्धि के साथ मिलेगा बोनस

सीबीआई ने कहा कि हम इन आरोपों का खंडन करते हैं। सिसोदिया से पेशेवर और कानूनी तरीके से पूछताछ की गई है। एफआईआर में लगे आरोपों और जांच के दौरान एकत्र सबूतों के आधार पर ही सख्ती से पूछताछ हुई है। सिसोदिया के बयान का सत्यापन किया जाएगा और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिसोदिया (Manish Sisodia ) के जवाबों से संतुष्ट नहीं जांच एजेंसी

सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया से पूछताछ के दौरान सीबीआई ने कई सबूत पेश किए। हालांकि ज्यादातर सवालों पर मनीष सिसोदिया के जवाबों से CBI के अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। सीबीआई ने सिसोदिया से विजय नायर से उनके संबंधों को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान सिसोदिया से ये भी पूछा गया था कि क्या विजय नायर उनके तीन अन्य सहयोगियों के साथ आबकारी नीति की ड्राफ्टिंग में शामिल थे।

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया तलब, 11 बजे पहुंचेंगे ऑफिस

सीबीआई ने सिसोदिया से शराब नीति के कारण सरकारी खजाने को हुए नुकसान के बारे में भी पूछा। इतना ही नहीं, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सिसोदिया से शराब नीति के निर्माण में शराब कंपनी के मालिकों की कथित संलिप्तता के बारे में भी सवाल पूछे।

Tags: delhi newsmanish sisodeaNational newsnew liquor policy
Previous Post

राज्यकर्मियों को सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, डीए में चार प्रतिशत वृद्धि के साथ मिलेगा बोनस

Next Post

उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खातों में आए 130.77 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
cm dhami
राजनीति

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

09/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन

09/03/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया: मुख्यमंत्री नायब

08/03/2026
CM Vishnu Dev
राजनीति

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

08/03/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खातों में आए 130.77 करोड़

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya-Barry  o  Farrell

केशव मौर्य की आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के साथ वार्ता, भारत में निवेश की जताई इच्छा

24/02/2021
cm yogi

मुख्तार के इलाके से सीएम योगी की दहाड़, बोले- माफिया पाताल से भी निकालकर भेजेंगे जेल

08/09/2022
Raksha Bandhan Gifts

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

19/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version