• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी को दी चुनौती

Writer D by Writer D
28/02/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है। सिसोदिया ने SC में शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई जांच के तरीके को चुनौती दी है। सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मामले की सुनवाई आज दोपहर 3.30 बजे होगी।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ) को दिल्ली सरकार की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उन्हें सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

सिसोदिया (Manish Sisodia ) से पूछताछ शुरू

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई ने सिसोदिया के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। जांच एजेंसी सिसोदिया से गिरफ्तारी के बाद पहली बार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई नए सिरे से पूछताछ करेगी। पिछली पूछताछ के दौरान वे जिन सवालों के जवाब देने से बचे थे, उनसे ये सवाल फिर से पूछे जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था। जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी।

इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को मामला दर्ज किया था। रविवार को इसी मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।

तालिबान का बड़ा एक्शन, IS खुरासान के मिलिट्री चीफ को किया ढेर

सीबीआई ने बताया था कि नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री व 14 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। डिप्टी सीएम को 19 फरवरी 2023 को जांच में सहयोग करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41-A के तहत नोटिस जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। उनके अनुरोध पर फिर नोटिस जारी किया गया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए और जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Tags: cbidelhi newsliquor policy scamManish SisodiaNational news
Previous Post

तालिबान का बड़ा एक्शन, IS खुरासान के मिलिट्री चीफ को किया ढेर

Next Post

मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
Terrorists

मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

यह भी पढ़ें

Use of amchur

अमचूर से स्वाद ही नहीं त्वचा को मिलेगी खूबसूरती

10/12/2025
Mobile

मोबाइल पहुंचा रहा है आपके शरीर को इस तरह नुकसान

20/02/2026
Arrested

नेपाली महिला तस्कर सात करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version