Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, AIIMS ने दी जानकारी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती हैं। मनमोहन सिंह की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। AIIMS के अधिकारी ने कहा कि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है, लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के प्लेटलेट्स बढ़ रहे हैं और वह अब खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम AIIMS में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनसे मिलने AIIMS पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की एक टीम पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रही है। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था और कमजोरी महसूस हो रही थी जिसके बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया था। सिंह ने इस साल अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था और उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version