Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती

dr. manmohan singh

dr. manmohan singh

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को आज एम्स (AIIMS) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।

डॉ. सिंह (Manmohan Singh) की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है।

डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, की उम्र 91 वर्ष है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Exit mobile version