• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी से जय भारती के मुख्य किरदार मनमोहन तिवारी ने की भेंट

Writer D by Writer D
06/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक जय भारती (Jai Bharati) में मुख्य किरदार निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी (Manmohan Tiwari) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जय भारती धारावाहिक बनाने के लिए दूरदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से छोटे पर्दे में और कई भोजुपरी एवं हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके मनमोहन तिवारी जय भारती धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन तिवारी के रूप में सैनिकों के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में उत्तराखंड की भूमिका भी जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों एवं धारावाहिक की शूटिंग के लिए सबसे बेहतर स्थल है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड से जुड़े कलाकारों से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक शूटिंग हो, इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। अपनी मातृभूमि के विकास के लिए सभी कलाकार अगर अपनी यूनिट को प्रेरित करेंगे तो निश्चित ही यह प्रयास सफल होंगे। वहीं अभिनेता मनमोहन तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जय भारती में किरदार निभाते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सैनिक की पृष्ठभूमि और उनके संघर्षों को पर्दे पर जीना उन्हें लिए गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई लोकप्रिय धारावाहिक और फिल्मों में कार्य किया जा रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि इनकी शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हो। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड के लोगो को बहुत सम्मान देते हैं। जब उनके द्वारा लोगों को बताया जाता है कि वह उत्तराखंड से है तो युवा मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र (मुम्बई) में धामी के कार्यो की सराहना की जाती है। सिने जगत के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने धामी को मुम्बई आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर दयाशंकर पाण्डेय, विवेक तिवारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiuttarakahnd news
Previous Post

काशी-तमिल संगमम की सभी तैयारियां उच्चस्तरीय होनी चाहिए: सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम-2022 में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

उत्तराखंड में शहरी विकास को रफ्तार: हरिद्वार में एचआरडीए कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण एवं सफलता के रास्तेः डीएम

31/01/2026
Sheetkaleen Yatra
राजनीति

शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय

31/01/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम-2022 में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

Kasturi haldi

इस मसाले से मिलेगा निखरा चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/12/2025
snacks

आइसलैंड के स्नोटरा हाउस में रखे गए बर्गर और फ्राइज 10 साल से नहीं हुये खराब

12/09/2020
pimple

पिंपल पर आज़माएं ये हैक्स, मिलेगा बेदाग चेहरा

16/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version