• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डर्टी वीडियो मामले में मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, कांग्रेस ने गंगाजल से एक्सप्रेस वे का किया शुद्धिकरण

Writer D by Writer D
25/05/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Manohar Lal Dhakad

Manohar Lal Dhakad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर मध्यप्रदेश के मंदसौर के बीजेपी नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इसके छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar lal Dhakad) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धाकड़ से तीन घंटे पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस धाकड़ को एक्सप्रेस वे पर ले गई। इधर एनएचएआई अथॉरिटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो के बदले रुपयों की मांग की थी, रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल किया गया है।

उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनोहर लाल (Manohar lal Dhakad) और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनकी सीसीटीवी में कैद हुई कार को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है।

गौरतलब है कि करीब छह दिन पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा समर्थित सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ (Manohar lal Dhakad) का एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहरलाल और उसकी महिला मित्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे का शुद्धिकरण कर किया गायत्री मंत्र का जाप

एक्सप्रेसवे पर गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने 8 लेन पर जाकर एक्सप्रेसवे पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्री मंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कमाना की।

हाईवे पर रंगरेलियां मनाते दिखे BJP नेता, CCTV में कैद हुई गंदी हरकतें

सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक्सप्रेसवे के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने कर्मचारियों को रुपए नहीं दिए तो कर्मचारियों ने आठ दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी (NHAI Authority) को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अथॉरिटी ने कंट्रोलरूम पर तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है।

Tags: Delhi-Mumbai ExpresswayManohar Lal Dhakad
Previous Post

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

Next Post

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों को वार्ड से निकाला गया बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Gas leak in Government Medical College

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों को वार्ड से निकाला गया बाहर

यह भी पढ़ें

Narendra Modi

करोड़ो देशवासियों को पीएम मोदी का तोहफा, तीन महीने के लिए बढ़ाया फ्री राशन की स्कीम

28/09/2022
cm yogi

सीएम योगी से होगी मारपीट करने वाली डाक्टर की शिकायत

06/05/2022
127 years old bridge demolished

127 साल पुराना पुल हुआ ध्वस्त, मंत्री ने दिया मरम्मत का निर्देश

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version