Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनोज बाजपेयी ने जन्मदिन पर फिर साझा किया ”बम्बई में का बा” सॉन्ग

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee

बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी अब एक खुद ही ब्रैंड बन चुके हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड जगत के सितारों समेत उनके फैंस भी उन्हें वॉर्म विशेज भेजते नजर आ रहे हैं।

अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले बिहारी बाबू उर्फ़ मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमगार हीरो में से एक हैं। एक्टर मनोज के जन्मदिन पर उनका भोजपुरी रैप सॉन्ग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जिसे फैंस के जरिए काफी पसंद किया जा रहा है।

केंद्र पर सवाल उठाते दिखें अभिनेता फरहान अख्तर

ये रैप सॉन्ग का नाम ‘बम्बई में का बा’ है। बता दें कि गाने को अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने डायरेक्ट किया है। गाने के बोल डॉक्टर सागर के दिए हुए हैं। रैप सॉन्ग में मनोज बाजपेयी का स्वैग फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमैंट्स कर मनोज बाजपेयी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाना आते ही छा गया है। गाने को लोग जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे हैं।

साथ ही इस गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट भी किया और उन्होंने कैप्शन में लिखा- आप सभी के सामने पेश करते हुए, प्यारे जनता के लिए। ”बम्बई में का बा”

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

मनोज ने ये भोजपुरी रैप गाना उन प्रवासी मजदूरों को ट्रिब्यूट किया है जो बड़े-बड़े शहरों में मेहनत कर अपना पेट पालते हैं और जरूरतों को पूरा करते हैं।

Exit mobile version