Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाहरुख खान के साथ पहली बार डिस्को गए थे मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee went to disco for the first time with Shahrukh Khan

Manoj Bajpayee went to disco for the first time with Shahrukh Khan

ओटीटी पर अपना जादू चलाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी आज कल अपनी आगमी सीरीज को लेकर चर्चें में हैं। लेकिन आज हम आपको उनके एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप आश्चर्य हो जाएंगे। बता दे उन्होंने फिल्म वीर जारा में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस दौरान उनके बीच जबरदस्त ट्यूनिंग बनी थी। एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि कैसे वो और शाहरुख चीजें शेयर करते थे। यहां तक कि मनोज को पहली बार डिस्को भी किंग खान ही ले गए थे

हाल ही में उन्होंने अपने पुराने किस्सों को याद करते हुए कहा कि शाहरुख ही पहले ऐसे शख्स हैं जो उन्हें दिल्ली के ताज होटल में डिस्को में लेकर गए थे। वे कहते हैं- तब हम बहुत यंग थे इस दौरान ही हम मिले थे। हम दोनों साथ में कई चीजें शेयर करते थेम् जैसे बीड़ी, सिगरेट या जो कुछ भी हम अफोर्ड कर पाते थे।

सुष्मिता सेन की भाभी चारु जल्द बनने वाली माँ

इतना ही नहीं मनोज ने किंग खान को चार्मिंग बताया। उन्होने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी काफी चार्मिंग है। वे ग्रुप में लड़कियों के बीच काफी फेमस रहा करते थे। किंग खान की चार्मिंग शख्सियत और लड़कियों में उनके प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अगर दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही मनोज बाजपेयी की फैमिली मैन 2 रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान की पठान पाइपलाइन में है।

 

Exit mobile version